भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

झल्लर मल्लर / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिले हवा में
पात पेड़ के
झल्लर मल्लर।

फूल हिला
टहनी का प्यारा
पानी हिला
झील का सारा।

हिले हवा में
बाल भेड़ के
झल्लर मल्लर।

हरा दुपट्टा
हिला खेत का
कण-कण हिलने
लगा रेत का।

हिले हवा में
कांस मेंड़ के
झल्लर मल्लर।