भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तू हिमधर / कविता भट्ट

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1
शुष्क पवन
मरुभूमि जीवन
तू प्रेमघन।
2
जग -जंजाल
झूठा यह मधुदेश
तुम विशेष।
3
तोड़ो बन्धन
करो तो आरोहण
जग-क्रन्दन।
4
प्रेम-प्रस्तर
अडिग रह बने
शैल -शिखर।
5
तू हिमधर
पवन झकोरों में
खड़ा निडर।