भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तेरे घर में घुस गए चोर / हरियाणवी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तेरे घर में घुस गए चोर,
गांधी दीवा दिखाइए रे।
तेरे तो भाई गांधी टोपी आले,
ये टोप आले कौण,
गांधी दीवा दिखाइए रे।
तेरे तो भाई गांधी धोती आले,
ये पतलून आले कौण,
गांधी दीवा दिखाइए रे।
तेरे तो भाई गांधी लाठी आले,
ते बंदूख आले कौण,
गांधी दीवा दिखाइए रे।