भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूधिया सेहुँड़ / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सेहुँड़ जितना भी बढता है, अपनी
हर बाढ़ में, मूल से शीर्ष तक,
काँटे ही काँटे रखता है।

समय आने पर
सेहुँड में फूल भी आते हैं
ये फूल कई रंग के होते हैं

इस के पत्ते मोटे ही मिलते हैं
इन को मोडने पर टूट जाते हैं
और टूटने पर दूध जैसा पदार्थ
निकलता है।
सेहुँड़ दूधिया पदार्थ से निर्मित है।

अनेक रूपों में यह
मानव की सेवा करता है।