भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

परतों का अन्तर्विरोध / हीरालाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नदी जो ऊपर से एक दिखती है,
कई परतों से बनी है।
नदी, जो ऊपर-ऊपर जोरों से बहती है
नीचे जाकर हो गई है शान्त।
चट कर गए हैं उसकी ऊर्जा को
उसकी अपनी ही परतों के अन्तर्विरोध।
ऊपर से जवान दीखने वाली
यह पहाड़ की लड़की
अन्दर से बूढ़ी हो रही है।