भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहला शिकार / कुमार सुरेश

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मानते थे वे
धार्मिकों अधार्मिकों
अपनों और अपने नहीं के बीच
चल रहा है अनवरत युद्ध

इसीलिए
हर समय रहते थे सन्नद्ध

एक दिन
इस युद्ध में
जो पहला आदमी गिरा
वो वही थे