भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रतीक्षा / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नया ऊगा चाँद बारस का,
लजीली चाँदनी लम्बी,
थकी सँकरी सूखती दीर्घा :

चाँदनी में धूल-धवला बिछी लम्बी राह।
तीन लम्बे ताल, जिन के पार के लम्बे कुहासे को
चीरती, ज्यों वेदना का तीर, लम्बी टटीरी की आह।
उमड़ती लम्बी शिखा-सी, यती-सी धूनी रमाये

जागती है युगावधि से सँची लम्बी चाह-
और जाने कौन-सी निव्र्यास दूरी लीलने दौड़ी
स्वयं मेरी निज लम्बी छाँह!

शिलङ्, 1945