भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रार्थना / लीलाधर मंडलोई

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फलो!

गरीब और कमजोर बच्चों के लिए

देखते ही बढ़ कर पक जाया करो

फलो!

जब तुम मंहगे बेचे जाओ तो सड़ जाया करो

छूते ही

और छूने न दिया जाये तो देखते ही।