भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम की नाँव कुदाँव फँसी मन मोर मल्लाह सलाह कहाँ है / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 प्रेम की नाँव कुदाँव फँसी मन मोर मल्लाह सलाह कहाँ है।
अवसर था जो छूट गया जल आवत जात न जोर रहा है।
उम्र नदी इतनी उमगी सखी जोबन के धन जात बहा है।
महेन्द्र कहे सखी लाज तजों जब लाग गई तब लाज कहाँ है।