भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फिर सिखाना आ गया / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बढ़ती सर्जन की प्यास सीखें, फिर सिखाना आ गया।
आतुर खड़ा हर भाव को बस, अब मिलाना आ गया।

लिखकर सजायें गुनगुनायें ताल सुर संगम बने,
संगीत में ही दिन सधे, मन को रिझाना आ गया।

सपने सुहाने साथ चल अब, कर नवल संधान तू,
हर श्वांस सरगम-सी सजे हर, पल सजाना आ गया।

सौंपे वही संसार को, जो तीर्थ सम पावन लगे,
हम काव्य सुरसरि में बहे, हमको समाना आ गया।

रुचिकर बने हर छंद तो, जुड़ते हृदय के तार भी,
कविता कला के प्रेम से, मन को लुभाना आ गया।