Last modified on 25 मार्च 2010, at 05:36

बज़्मे-शाहनशाह में अशआ़र का दफ़्तर खुला / ग़ालिब

बज़्मे-शाहनशाह में अशआ़र का दफ़्तर खुला
रखियो या रब! यह दरे-ग़नजीना-ए-गौहर<ref>जवाहरात के कोष का दरवाजा</ref> खुला

शब हुई फिर अनजुमे-रख़्शन्दा<ref>चमकते हुए तारे</ref> का मंज़र<ref>दृश्य</ref> खुला
इस तकल्लुफ़<ref>औपचारिकता</ref> से कि गोया<ref>जैसे</ref> बुतकदे का दर खुला

गरचे हूं दीवाना, पर क्यों दोस्त का खाऊं फ़रेब
आस्तीं में दश्ना<ref>छुरी</ref> पिनहां<ref>छिपा हुआ</ref> हाथ में नश्तर खुला

गो<ref>चाहे</ref> न समझूं उसकी बातें, गो न पाऊं उसका भेद
पर यह क्या कम है कि मुझसे वो परी-पैकर<ref>परी सी स्वरूप वाली</ref> खुला

है ख़याले-हुस्न<ref>सुंदरता की सोच</ref> में हुस्ने-अ़मल<ref>कर्म की सुंदरता</ref> का सा ख़याल
ख़ुल्द<ref>स्वर्ग</ref> का इक दर है मेरी गोर<ref>कब्र</ref> के अंदर खुला

मुंह न खुलने पर वो आ़लम है कि देखा ही नहीं
ज़ुल्फ़ से बढ़कर नक़ाब उस शोख़ के मुंह पर खुला

दर पे रहने को कहा और कह के कैसा फिर गया
जितने अरसे<ref>समय</ref> में मेरा लिपटा हुआ बिस्तर खुला

क्यों अंधेरी है शबे-ग़म<ref>दुःख की रात</ref>? है बलाओं<ref>मुसीबत</ref> का नुज़ूल<ref>अवतरण, जन्म</ref>
आज उधर ही को रहेगा दीदा-ए-अख़्तर<ref>सितारों की आंख</ref> खुला

क्या रहूं ग़ुरबत<ref>गरीबी</ref> में ख़ुश? जब हो हवादिस<ref>दुर्घटनाओं</ref> का यह हाल
नामा<ref>चिठ्ठी,संदेश</ref> लाता है वतन से नामाबर<ref>संदेशवाहक</ref> अक्सर खुला

उसकी उम्मत<ref>अनुयायी वर्ग,समुदाय</ref> में हूं मैं, मेरे रहें क्यों काम बंद
वास्ते जिस शह<ref>(यहाँ) हज़रत अली</ref> के ग़ालिब गुम्बदे-बे-दर<ref>आकाश</ref> खुला

शब्दार्थ
<references/>