भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मदर रोमा : एक अ-काव्यात्मक विश्लेषण / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक शाम : रूमाल में रखकर सूरज निचोड़ती !
एक अन्तर : दर्पण के भीतर-बाहर !
एक सृष्टि : कमल के अन्तस में विकसित-
स्खलन का प्रकारान्तर से सम्पादन !
एक अनुभूति : छूने गयी बाँसुरी; सूँध आई साँस !
बबूल की छाल पहने-मुँह में कमल-नाल लिए
चीख़ती पोपले मुँहवाली एक संस्कृति !
(1964)