भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन / अमृता सिन्हा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनमने मन का
है आज
ख़ुद से सामना

अपनेआप से ही
तनातनी है
ख़ुद की ख़ुद से
ठनी है।

ज़िन्दगी का सबसे बड़ा
दुख
बीता हुआ सुख
है।

निष्कर्षहीन शामें
हवा में नमी
शून्य में तैरते
कई प्रश्नचिन्ह।