भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिट्टी / श्रीविलास सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

मिट्टी
बना देती है मिट्टी
हर मुर्दा चीज़ को।
पर यह रखती है शक्ति
छोटे से बीज को
वटवृक्ष में बदलने की
शर्त है कि
शेष हों उसमें
जीवन की सम्भावनायें।