भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

याद चुभन की / नंदकिशोर आचार्य

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सूख कर झरा है जो
                   पात
हवा के साथ
अटका है काँटों की बाड़ में
                       बेबस

काँटों से हो कर
गुज़र गई है हवा—
सोचता है पत्ता—
क्या कभी हवा को
आती होगी याद
               चुभन की
जिस में उस को
छोड़ गई है वह ?

4 मई 2009