भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ये देश है वीर जवानों का / साहिर लुधियानवी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का
ओऽऽऽ
ओऽऽऽ

ये देश है वीर जवानों का
अलबेलों का मस्तानों का
इस देश का यारों ... होय!!
इस देश का यारों क्या कहना
ये देश है दुनिया का गहना

ओ... ओ...
यहाँ चौड़ी छाती वीरों की
यहाँ भोली शक्लें हीरों की
यहाँ गाते हैं राँझे ... होय!!
यहाँ गाते हैं राँझे मस्ती में
मस्ती में झूमें बस्ती में

ओ... ओ...
पेड़ों में बहारें झूलों की
राहों में कतारें फूलों की
यहाँ हँसता है सावन ... होय!!
यहाँ हँसता है सावन बालों में
खिलती हैं कलियाँ गालों में

ओ... ओ...
कहीं दंगल शोख जवानों के
कहीं करतब तीर कमानों के
यहाँ नित नित मेले ... होय!!
यहाँ नित नित मेले सजते हैं
नित ढोल और ताशे बजते हैं

ओ... ओ...
दिलबर के लिये दिलदार हैं हम
दुश्मन के लिये तलवार हैं हम
मैदाँ में अगर हम ... होय!!
मैदाँ में अगर हम डट जाएँ
मुश्किल है के पीछे हट जाएँ