भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रहे ठगिसे नृपति सुनि मुनिबरके बयन / तुलसीदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग नट
रहे ठगिसे नृपति सुनि मुनिबरके बयन |
कहि न सकत कछु राम-प्रेमबस, पुलक गात, भरे नीर नयन ||
गुरु बसिष्ठ समुझाय कह्यो तब हिय हरषाने, जाने सेष-सयन |
सौम्पे सुत गहि पानि, पाँय परि, भूसुर उर चले उमँगि चयन ||
तुलसी प्रभु जोहत पोहत चित, सोहत मोहत कोटि मयन |
मधु-माधव-मूरति दोउ सँग मानो दिनमनि गवन कियो उतर अयन ||