भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रामावतार त्यागी / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रामावतार त्यागी का जन्म मुरादाबाद जिले के कुरकावली ग्राम में ब्राह्मण परिवार में हुआ। घर की रूढिवादिता से विद्रोह कर त्यागी ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की। अंत में दिल्ली आकर इन्होंने वियोगी हरि और महावीर अधिकारी के साथ सम्पादन कार्य किया। त्यागी पीडा के कवि हैं। इनकी शब्द-योजना सरल तथा अनुभूति गहरी है। 'नया खून तथा 'आठवां स्वर इनके कविता संग्रह हैं। 'आठवां स्वर पुस्तक पुरस्कृत है।