भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लड़कियाँ भी अजीब होती हैं / जंगवीर स‍िंंह 'राकेश'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लड़कियाँ क्यों रो पड़ती हैं;सहसा!
जब मैं यह सोचता हूँ; रोता हूँ !!
वह बिखर जाती हैं अचानक ही
वह सिमट जाती हैं अचानक ही
खूब बातें बनाती हैं अक्सर,,
खूब हँसती भी हैं हँसाती भी;
फिर अचानक ही वह रो पड़ती हैं,

लड़कियाँ भी अजीब होती हैं;;

चहचहातीं हैं चिड़ियों के जैसे;
खुलती हैं तो किताबों की तरहा,
बनती हैं तो कहानी-सी कोई;
टूटती हैं तो ख़्वाबों की तरहा;

फिर भी जाने वो कैसे?
ख़ुश रहती हैं !!

लड़कियाँ भी अजीब होती हैं;;

अपने माज़ी को छोड़ती ही नहीं
यादों के घर को फोड़ती ही नहीं
ख़त्म हो जाती हैं वजूद प ही;
लड़कियाँ खुल के बोलती ही नहीं;

और,
रो लेती हैं,
कंधो पे दोस्त के,
तो कभी किताबों के;

मैं समझता हूँ,
लड़कियाँ ही,
अस्ल में;
समझनें की चीज़ होती हैं;

लड़कियाँ भी अजीब होती हैं;

इक समंदर के जितना ग़म, यानी;
एक छोटे से दिल में रखती हैं;

और,
जबीं पर चमक,
दिल में नूर;
वह हर इक चीज़ जोड़े रखती हैं;

पॉजिटिव, कूल जैसे लफ़्ज़ों में;
सारे ग़म ही छुपाए रखती हैं;

लड़कियाँ भी अजीब होती हैं;