भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लड़की / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लड़की घर की शान है
वह जग का सम्मान है।
माता-पिता का फैले नाम
करती ऐसा काम है॥

लड़की के बिन घर है सूना
कभी उसे न हम रुलाना।
प्रेम से उसको ऐसे रखना
खुशियाँ बनें उसका गहना।

लड़की से न भेद करें हम
उनका मान सम्मान करें हम।
ध्यान रखें हम उनका हरदम
वही हमारे जीवन का मरहम।