भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वसुधा के अंचल पर / जयशंकर प्रसाद

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वसुधा के अंचल पर
यह क्या कन- कन सा गया बिखर ?
जल-शिशु की चंचल क्रीड़ा- सा ,
जैसे सरसिज डाल पर .
       लालसा निराशा में ढलमल
       वेदना और सुख में विह्वल
       यह या है रे मानव जीवन?
       कितना है रहा निखर.
मिलने चलते अब दो कन,
आकर्षण - मय चुम्बन बन,
दल के नस-नस में बह जाती-
लघु-लघु धारा सुंदर.
       हिलता-डुलता चन्चल दल,
       ये सब कितने हैं रहे मचल?
       कन-कन अनन्त अंबुधि बनते!
       कब रूकती लीला निष्ठुर!
तब क्यों रे यह सब क्यों ?
यह रोष भरी लाली क्यों ?
गिरने दे नयनों से उज्जवल
आँसू के कन मनहर-
वसुधा के अंचल पर !