भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विचार/रमेश कौशिक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सर्वाधिक
अनुशासन
होता है कब्रों में
और जीवन विचारों में|

किंतु इनसे
प्रकाश ही नहीं
आग भी लगती है
कभी दुनिया विएतनाम
कभी बंगाल बनती है|