भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वो आके ख़्वाब में तस्कीन-ए-इज़्तिराब तो दे / ग़ालिब

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो आके ख़्वाब में तस्कीन-ए-इज़्तिराब<ref>बेचैनी को तसल्ली</ref> तो दे
वले<ref>अगर कहीं</ref> मुझे तपिश-ए-दिल<ref>दिल की गर्मी</ref> मजाल-ए-ख़्वाब<ref>सोने की काबलियत</ref> तो दे

करे है क़त्ल, लगावट<ref>छेड़ना,तंग करना</ref> में तेरा रो देना
तेरी तरह कोई तेग़े-निगह की आब तो दे

दिखा के जुंबिश<ref>हरकत</ref>-ए-लब ही तमाम कर हमको
न दे जो बोसा, तो मुँह से कहीं जवाब तो दे

पिला दे ओक<ref>हाथों का प्याला</ref> से साक़ी, जो हमसे नफ़रत है
प्याला गर नहीं देता न दे, शराब तो दे

"असद" ख़ुशी से मेरे हाथ-पाँव फूल गए
कहा जो उसने, ज़रा मेरे पाँव दाब तो दे

शब्दार्थ
<references/>