भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
व्यर्थ खर्च / मुंशी रहमान खान
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
व्यथा खर्च करना बुरा है सब को दुखदानि।
सेठ धनी राजा बणिक उनहुँ उठाई हानि।।
उनहुँ उठाई हानि कर्ज से पार न पायो।
नाश कीन्ह धन धाम नाम कछु काम न आयो।।
कहैं रहमान चतुर नगर जग में करहिं खर्च निज शक्ति यथा।
पालैं दीन दुखी अरु कुल को बचाय लेहिं धन खर्च व्यर्था।।