भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शांतिदूत / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सत्य की मूरत गांधीजी
प्रेम की मूरत गांधीजी।
अहिंसा कि मूरत गांधीजी
न्याय की मूरत गांधीजी।

जग में प्यारे गांधीजी
घर-घर अपने गांधीजी।
शांतिदूत श्रेष्ठ गांधीजी
सबके दिल में गांधीजी।

कल भी थे गांधी जी
आज भी हैं गांधीजी।
कल भी रहेंगे गांधीजी
जग की आस हैं गांधीजी।