भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शौक़ हर रंग रक़ीबे-सरो-सामां निकला / ग़ालिब

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शौक़, हर रंग, रक़ीब-ए-सर-ओ-सामाँ<ref>सामान का दुश्मन</ref> निकला
क़ैस<ref>मजनूं</ref>, तस्वीर के पर्दे में भी, उरियाँ<ref>नग्न</ref> निकला

ज़ख़्म ने दाद न दी तंगी-ए-दिल की, यारब
तीर भी सीना-ए-बिस्मिल<ref>घायल की छाती</ref> से पर-अफ़शाँ<ref>पंख फड़फड़ाता हुआ</ref> निकला

बू-ए-गुल, नाला-ए-दिल<ref>दिल की आह</ref>, दूद<ref>धुआँ</ref>-ए-चिराग़े-महफ़िल
जो तेरी बज़्म से निकला, सो परीशाँ निकला

दिले-हसरत-ज़दा<ref>इच्छुक</ref> था माइदा-ए-लज़्ज़ते-दर्द<ref>दर्द के मज़े का दावती-मेज़</ref>
काम यारों का ब-क़द्रे-लब-ओ-दनदाँ<ref>हर किसी की काबलियत के अनुसार</ref> निकला

थी नौ-आमोज़<ref>नौसिखिया</ref>-फ़ना हिम्मते दुश्वार-पसंद
सख़्त मुश्किल है कि ये काम भी आसाँ निकला

दिल में, फिर गिरिया<ref>रोने-धोने</ref> ने इक शोर उठाया, "ग़ालिब"
आह! जो क़तरा न निकला था, सो तूफ़ाँ निकला

शब्दार्थ
<references/>