भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सपने में आए भरतार / ब्रजभाषा
Kavita Kosh से
♦ रचनाकार: अज्ञात
भारत के लोकगीत
- अंगिका लोकगीत
- अवधी लोकगीत
- कन्नौजी लोकगीत
- कश्मीरी लोकगीत
- कोरकू लोकगीत
- कुमाँऊनी लोकगीत
- खड़ी बोली लोकगीत
- गढ़वाली लोकगीत
- गुजराती लोकगीत
- गोंड लोकगीत
- छत्तीसगढ़ी लोकगीत
- निमाड़ी लोकगीत
- पंजाबी लोकगीत
- पँवारी लोकगीत
- बघेली लोकगीत
- बाँगरू लोकगीत
- बांग्ला लोकगीत
- बुन्देली लोकगीत
- बैगा लोकगीत
- ब्रजभाषा लोकगीत
- भदावरी लोकगीत
- भील लोकगीत
- भोजपुरी लोकगीत
- मगही लोकगीत
- मराठी लोकगीत
- माड़िया लोकगीत
- मालवी लोकगीत
- मैथिली लोकगीत
- राजस्थानी लोकगीत
- संथाली लोकगीत
- संस्कृत लोकगीत
- हरियाणवी लोकगीत
- हिन्दी लोकगीत
- हिमाचली लोकगीत
सपनौ तौ देखौ बहना मेरी रात में जी
ऐजी कोई सपने में आये भरतार॥ 1॥ सपनौ तौ.
घोड़ा है बाँधो बहना मेरी थान पै री
ऐरी मेरे आये हैं महल मझार॥ 2॥
पाँचों उतारे पियाजी ने कापड़े जी
एजी कोई खोलि धरे हथियार॥ 3॥
अचक-पचक तो पलका पै पग धरौजी
ऐजी मैं लीनी झटकि जगाय॥ 4॥
उंगली पकरि के बैठी मोय कर लई जी
एजी कोई हँसि हँसि पूछी बात॥ 5॥
प्रेम तौ बाढ़ौ जागो रस काम कौ जी
ऐसी मेरे डाली है गले में बाँह॥ 6॥
इतने ही में नैना मेरे खुल गये जी
एजी यहाँ ते कित गये दाबादार॥ 7॥
कहनि सुननि तो बहना कछु ना भई री
एजी कोई रूठि गये भरतार॥ 8॥
प्यारे पिया बिन बहना कल ना पड़े जी,
एजी मोय सामन नाँहि सुहाय॥ 9॥
कर्म लिखौ सो बहना मेरी है गयो री
एजी जाकौ कोई नाहैं मेंटनहार॥ 10॥