भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सपने में देखा / रघुवीर सहाय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात कई व्यक्तियों को कई बार सपने में देखा
उन से कभी परिचित था, या हूँ
                    या होना चाहता था
                    या अब भी चाहता हूँ
वे सब स्त्रियाँ थीं

सुबह उठ दर्पण के सम्मुख आया तो मन कैसा हो गया
जिस की कुशलता के लिए चित्त हर समय अकुलाया रहता है
उसे क्यों नहीं देखा ?