भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सहते-सहते यारे सद्मा दिल में अरमां सो गया / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 सहते-सहते यारे सद्मा दिल में अरमां सो गया।
मलते-मलते अब कलेजे दर्द पैदा हो गया।

बातों-बातों में हमे तूने दी हजारों गालियाँ
चूँ न निकली मेरे मूँ से तेरा शिकवा हो गया।

चार दिन की चाँदनी है फिर अंधेरी रात है,
सवत के घर अब तो जाना तो सोहरा हो गया।

दिल महेन्दर टूटकर फिर कभी जुटता नहीं,
फूटी आँखें क्या करोगे होना था वो हो गया।