भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सोई सही राजा दान धारा न रुकति जाकी / हरिकेश

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सोई सही राजा दान धारा न रुकति जाकी,
जुद्ध जस धारा देवदारा मुख जोबती।
कबि हरिकेस कहै सोई सही राजा,
जाकी प्रजा ध्रुव धरम धुजा के छाँह सोवती।
ऎसे तो कहावत हैँ कोरी राजा कोढ़ी राजा,
घर घर राजा मान मैया मुँह जोबती।
सुमिरि सुमिरि चमरैलियाँ कुरैलियाहू,
मूये ते खसम राजा राजा कहि रोबती।


हरिकेश का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मेहरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।