भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्त्रियां / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

स्त्रियों को पता होता है
अखबार पढ़े बिना
आटे-दाल का भाव
घर चलाती हैं वे।

स्त्रियों को पता होता है
पुरुषों की जेब में
कहां-कहां धन है
और कहां-कहां ऋण।

स्त्रियों को पता होता है
कितना कुछ बोला जा सकता है
चुप्पी के माध्यम से।

स्त्रियां...
आज भी
न खत्म होने वाली
खोज है
पुरुषों के लिए।