भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्पर्श / मीना चोपड़ा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यहीं से उठता है
 वह नगाड़ा
 वह शोर
  वह नाद

जो हिला देता है
        पत्थरों को
         झरनों को
          आकाश को
   वही सब जो मुझमें
            धरा है ।
       सिर्फ़ नहीं है
     तो एक स्पर्श
 जहाँ से

यह सब
उठता है!