भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्वयंचेत / कीर्ति चौधरी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घाव तो अनगिन लगे,
कुछ भरे, कुछ रिसते रहे,
                     पर बान चलने की नहीं छूटी ।

चाव तो हर क्षण जगे,
कुछ कफ़न ओढ़े, किरन से सम्बन्ध जोड़े,
                     आस जीवन की नहीं टूटी ।

भाव तो हर पल उठे,
कुछ सिन्धुवाणी में समाए, कुछ किनारे,
                     प्रीति सपनों से नहीं रूठी ।

इस तरह हँस-रो चले हम
पर किसी भी ओर से संकेत की
                     कोई किरन भी तो नहीं फूटी ।