भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमारा प्यार / कर्णसिंह चौहान

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


हमारा प्यार
रेस्तरां की इस सेविका की
आंखों में
मुस्कुरा रहा है
उसे मौका दो

हमारा प्यार
ज्लातना प्यासा की
भट्टी में पकी
सोन मछली की
गंध में
फैल रहा है
इसे उठा लो।

हमारा प्यार
इस्सर नदी की कलकल में
गुनगुना रहा है
इसमें नहा लो।

हमारा प्यार
इस पहाड़ी की धुंध में
खो गया है
अब चलो।

ज्लातना प्यासा (सोन मछली) : रेस्तरां का नाम
इस्सर : सोफिया की बगल में बहती नदी