भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंतहीन यात्राओं का अंत / संगीता गुप्ता

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मन झूम रहा
जाना है
यात्रा पर

बरसों की तलाष,
यहाँ से वहाँ
भटकने की त्रासदी,
षेश कर देगी दोनों को
यात्रा पर जाना है

जानती है वह
उस तक पहुँच
अंतहीन यात्राओं का ही
अंत
फिर भी
मन झूम रहा है