भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब हम खूब बतन / रैदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

।। राग गौड़ी।।
  
अब हम खूब बतन घर पाया।
उहॉ खैर सदा मेरे भाया।। टेक।।
बेगमपुर सहर का नांउं, फिकर अंदेस नहीं तिहि ठॉव।।१।।
नही तहॉ सीस खलात न मार, है फन खता न तरस जवाल।।२।।
आंवन जांन रहम महसूर, जहॉ गनियाव बसै माबँूद।।३।।
जोई सैल करै सोई भावै, महरम महल मै को अटकावै।।४।।
कहै रैदास खलास चमारा, सो उस सहरि सो मीत हमारा।।५।।