भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अमर वाणी / पद्मजा बाजपेयी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भारत की अमर वाणी, हिन्दी है सबने मानी,
बारह स्वरों और छतीस व्यंजनो की है कहानी
भारत की अमर वाणी...1
कविता, निबंध, लेखो, नाटक, प्रबंध गीतों,
गीता, पुराण, वेदों, गुरुग्रंथ साहिब, कुरान वाली,
भारत की अमर वाणी...2
कन्या का हर संदेशा, हिमवान तक ले जाती,
मणिपुर सुना रहा है, सोमनाथ, आप बीती...
भारत की अमर वाणी...3
हिन्दी ही मान देती, संस्कृत की यह है बेटी
सुन्दर, सुबोध, रोचक, लिपि-देवनागरी की
जन-जन की लाड़ली भारत की अमर वाणी
हिन्दी है सबने मानी...4