भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अरुण कुमार निगम / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
अरुण कुमार निगम की कविता कोश में रचनाएँ
Arun-Kumar-Nigam-Kavitakosh.jpg

आपका जन्म चार अगस्त उन्नीस सौ छप्पन को दुर्ग (छत्तीसगढ़) में हुआ। दुर्ग जिले में ग्राम टिकरी (अर्जुन्दा) आपका पैतृक गाँव है। आप छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि स्व. कोदूराम "दलित" के सुपुत्र हैं। काव्य प्रतिभा आपको अपने पिताजी से विरासत के रूप में प्राप्त हुई तथा बचपन से ही साहित्यिक वातावरण प्राप्त हुआ। आपने प्रारंभिक शिक्षा दुर्ग में ही संपन्न की तत्पश्चात छ: वर्षों तक अध्यापन का कार्य किया। जुलाई 1980 से भारतीय स्टेट बैंक में निरंतर सेवायें प्रदान करते हुए माह अगस्त २०१६ में मुख्य प्रबंधक के पद से हास्पिटल एरिया भिलाई शाखा से सेवा निवृत्त हुए हैं।

आप किशोरावस्था से ही काव्य सृजन कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों में स्थानांतरण की निरंतरता से कभी लेखन कर्म गतिशील रहा, कभी शिथिल तो कभी अत्यंत ही शिथिल रहा। विगत कुछ वर्षों से अंतरजाल के माध्यम से यह पुन: परवान पर है। हिन्दी और छत्तीसगढ़ी में सामान अधिकार से साहित्य सृजन करते हैं।

प्रकाशित पुस्तकें -

“शब्द गठरिया बाँध” (हिन्दी छंदों का संग्रह) – अंजुमन प्रकाशन, इलाहाबाद

“चैत की चंदनिया” (हिन्दी गीतों और कविताओं का संग्रह) – अंजुमन प्रकाशन, इलाहाबाद

"परों को खोलते हुए" भाग-१ (अतुकांत कविताओं का साझा संकलन) – अंजुमन प्रकाशन

“छन्द के छ” (छत्तीसगढ़ी के छंदों का संग्रह) – सर्वप्रिय प्रकाशन, दिल्ली


वर्त्तमान निवास – एच आई जी I / 24, आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)

मोबाइल नंबर - 99071-74334

ई मेल - arun.nigam56@gmail।com