भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आओ बचायें अपना पर्यावरण / हरिवंश प्रभात

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

आओ बचायें अपना पर्यावरण
इस पर टिका हुआ है सबका जीवन।

जंगल, ज़मीन, जल, पर्वत व झरने
सब हैं सहाय, सबसे रिश्ते अपने,
इनसे बना है अपना पर्यावरण।

सृष्टि बनी है पाँच तत्व मिलाके
पृथ्वी, आकाश, जल, अग्नि हवा से
साक्षात होता देव-देवी दर्शन।

ग्लोबल गरम है हिमालय पिघलता
खाकर प्लास्टिक पशुधन भी मरता,
लगता प्रलय की ओर बढ़ता चरण।

जंगल लगाना उसकी करना सुरक्षा,
पशु-पक्षी लुप्त, बिगड़ा मानव का नक्शा,
धरती भी बाँझ होती करती रुदन।

बरबाद हो रही हैं पशुओं की नस्लें
खलिहान सूना-सूना कम होतीं फसलें,
पर्यावरण संरक्षण हो अपना चलन।