भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
आनन की ओर चले आवत चकोर मोर / नाथूराम शर्मा 'शंकर'
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,
दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।
बैठ-बैठ 'शंकर' उरोजन पै राजहंस,
हार के तार तोर-तोर पटकत हैं॥