भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आपके दिल में चल रहा क्या है / आशीष जोग

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


आपके दिल में चल रहा क्या है,
अब भला हम से कुछ छिपा क्या है |

अभी वाकिफ़ नहीं हुज़ूर हम से,
जान जायेंगे ये बला क्या है |

देख लो जी के ज़िन्दगी मेरी,
ग़र नहीं जानते सज़ा क्या है |

माना मुजरिम हूँ मैं तेरा लेकिन,
ये तो बतलाओ के ख़ता क्या है |

इतने नादां नहीं के ना जानें,
दोस्ती क्या है और दगा क्या है |

अब न भाता है ये शहर हमको,
तेरे बिन अब यहाँ रहा क्या है |

पेश-ए-ख़िदमत है जान भी अब तो,
जीते जी ही हमें मिला क्या है |