भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आप सभी मतदान / रेनू द्विवेदी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबके मत के योग से, बदले हिंदुस्तान!
सोच समझ कर कीजिये, आप सभी मतदान!

शत प्रतिशत मतदान हो, तब सुधरे हालात!
कितने पानी कौन है, पता चले औकात!

भूख कुपोषण कर्ज से, अब हो मुक्त किसान!
सोच समझ कर कीजिये, आप सभी मतदान!

प्रत्याशी शिक्षित रहे, तभी दीजिये वोट!
मत को कभी न बेचिए, बदले में ले नोट!

भारत माँ की लाज का, कुछ तो रखिये ध्यान!
सोच समझ कर कीजिये, आप सभी मतदान!

आये दिन कमजोर पर, होगा अत्याचार!
अपराधी के हाथ में, अगर गयी सरकार!

पुलकित होंगे कंस सब, सहमेंगे विद्वान!
सोच समझ कर कीजिये, आप सभी मतदान!