Last modified on 3 जून 2009, at 17:45

आवन सुन्यो है मनभावन को भावती ने / देव


आवन सुन्यो है मनभावन को भावती ने
 
आँखिन अनँद आँसू ढरकि ढरकि उठैं ।
देव दृग दोऊ दौरि जात द्वार देहरी लौँ
 
केहरी सी साँसे खरी खरकि-खरकि उठैँ ।
टहलैँ करति टहलैँ न हाथ पाँय रँग
 
महलै निहारि तनी तरकि तरकि उठैं ।
सरकि सरकि सारी दरकि दरकि आँगी
 
औचक उचौहैँ कुच फरकि फरकि उठैँ ।


देव का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।