भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आशुतोष द्विवेदी / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाम: आशुतोष द्विवेदी

माता: श्रीमती लक्ष्मी द्विवेदी

पिता: श्री कामता प्रसाद द्विवेदी

जन्म: 02 जून 1982 (ज्येष्ठ एकादशी, विक्रमी संवत 2039)

जन्मस्थान: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

शिक्षा: स्नातक (गणित, भौतिकी), कानपुर विश्वविद्यालय एवं परास्नातक (गणित), इलाहाबाद विश्वविद्यालय

व्यवसाय: लगभग दो वर्ष (2007-09) तक मंत्रिमंडल सचिवालय, नई दिल्ली में सेवारत; पश्चात् (2009 से अब तक) भारतीय विदेश सेवा (ब) में नियुक्त; 2012 से 2015 तक भारतीय दूतावास, अद्दिस अबाबा, इथियोपिया में कार्य करने के पश्चात सम्प्रति विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में नियुक्त।

रचना-कर्म: 1994 से काव्य-रचना - विभिन्न विधाओं में, जैसे- छंद (घनाक्षरी, सवैया, दोहा, संस्कृत-वर्णवृत्त), गीत, ग़ज़ल, मुक्तक। कुछ मंचों पर एवं कई गोष्ठियों में काव्य-पाठ। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। इन्टरनेट पर अनेक वेब-पत्रिकाओं में समय-समय पर प्रकाशन।

दो निजी ब्लॉग: dwivediashutosh.blogspot.com एवं hansvaahini.wordpress.com पर भी कुछ रचनायें उपलब्ध।

वर्ष 2015 में ग़ज़लों का एक संकलन "इतना तो मैं कह सकता हूँ" नाम से तक्षशिला प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित। हाल ही में गीतों का एक संकलन "चलो, कुछ गुनगुनाते हैं" नाम से अनुराधा प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित।