भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इक्कीस का पट्ठा / मुकेश मानस

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जन्मेगा किताबों में
पनपेगा किताबों में
        इक्कीस का पट्ठा।

बोयेगा किताबों को
ढोयेगा किताबों को
        इक्कीस का पट्ठा।

लड़ लेगा किताबों में
मर लेगा किताबों में
        इक्कीस का पट्ठा।
                    
1996, पुरानी नोटबुक से