भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इला प्रसाद / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जन्म : 3 जून 1960

शिक्षा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएच. डी. एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई में सी.एस.आई. आर. की शोधवृत्ति पर शोध परियोजना के अंतर्गत कुछ वर्षों तक शोध कार्य। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित।
छात्र जीवन में काव्य लेखन की शुरुआत। प्रारंभ में कॉलेज पत्रिका एवं आकाशवाणी तक सीमित। वैज्ञानिक शोध कार्य के दिनों में लेखन क्षमता भी पल्लवित होती रही। पहली रचना "इस कहानी का अंत नहीं" जनसत्ता, भारत में प्रकाशित। कुछ कविताएँ एवं कहानियाँ पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित।

प्रकाशित कृतियाँ- धूप का टुकड़ा ( कविता-संग्रह) और इस कहानी का अन्त नहीं ( कहानी-संग्रह)

संप्रति :वैज्ञानिक शोध एवं लेखन के क्षेत्र में अपनी जड़ों की तलाश।

ई मेल : ila_prasad1@yahoo.com