भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उठो / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कुकड़ूँ कूँऽऽ
उठो, जल्दी उठो,
महुए बीन लो

दखिनहिया जगी
और तारे ढले
नींद से जाग कर
अब बटोही चले

चिड़िया बोली-
(सुनो ! सुनो !!)
ठाकुर जीऽ
उठो, जल्दी उठो,
महुए बीन लो