भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उड़ंची / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

तुम्हें कोई उड़ंची दे सकता है,
आकाश नहीं!
अपनी पतंग तो
तुम्हें ही उड़ाना पड़ेगी!

उसकी काँप,
उसके ठुड्डे
उसका मंजा,
उसकी ठुमकी
उसका हुचका!
सबका अपना गणित है!

उड़ंची वाली
शुरुआती उड़ान
पतंगबाजी नहीं है!
पतंग के दाँव, उसके पेंच
उसकी ढील, उसकी खेंच
सबका अपना व्याकरण है!

उड़ंची, ऊंचाइयों का
आश्वासन नहीं है!