भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
उड़ चुकी है / तेजी ग्रोवर
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
उड़ चुकी है
गिरे हुए तारे की धूल
पृथ्वी की ओर
करुणा के क्षण वह निकला होगा सुबह के आसमान से
गेहूँ घास पर
ईश्वर-सा तारल्य उतर रहा था
'देहतारा'
'भोरतारा'
ईंधन चुनती हुई लड़कियों मे कहा
'मेरे वन में तेरी मृत्यु मेरी ही मृत्यु है'