भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उदारता / रामनरेश त्रिपाठी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आतप, वर्षा, शीत सहा, तत्पर की काया।
माली ने उद्योग किया उद्यान सजाया।
सींच सोहने सुमन-समूहों को विकसाया।
सेवन किया सुगंध, सुधा-रसमय फल खाया।

पर मूल्य कहाँ उसने लिया,
कोकिल, बुलबुल, काक से।
वे भी स्वतंत्र सुख से बसे
फल खाए, गाए हँसे।